फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   prashasan did not made vending zone and parking

अतिक्रमण हटाया पर नहीं बनाए वेंडिंग जोन और पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
prashasan did not made vending zone and parking
हल्द्वानी में तिकोनिया के निकट वर्कशॉप लाइन में मरम्मत के लिए सड़क पर खड़े किए गए वाहन। संवाद
हल्द्वानी। नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर अतिक्रमण तो हटाया। इन स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल विकसित करने का प्लान बनाया गया लेकिन सफे4स पार्किंग और वेंडिंग जोन का प्लान कागजों तक सीमित होकर रह गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद होते ही अतिक्रमणकारियों ने दोबारा अतिक्रमण कर इन स्थलों से व्यापार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने काठगोदाम से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर पूरे शहर में अतिक्रमित स्थलों को खाली कराया। जजी के पास सड़क के किनारे बड़ा स्थान खाली कराया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने यहां पर सर्फेस पार्किंग बनाने की बात कही थी। इस स्थान पर दोबारा कब्जा न हो इसकी जिम्मेदारी पुलिस को दी थी लेकिन यहां अतिक्रमणकारियों ने दोबारा कब्जा कर दिया है। अतिक्रमणकारियों ने यहां दोबारा सड़क पर वाहन रिपेयरिंग आदि कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्कशॉप लाइन से लेकर केमू स्टेशन तक सड़क के किनारे अतिक्रमण खाली कराया था। प्रेम सिनेमा के पास खाली पड़ी जगह में भी सर्फेस पार्किंग बनाने की बात की गई थी। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ, सड़क कब्जा कर सड़क पर ही वाहनों को सही करने का काम शुरू कर दिया है। यहीं हाल बरेली रोड सहित अन्य स्थानों का भी है। अब सवाल उठने लाजिमी है कि कर्मचारियों की भारी फौज होने के बाद भी नगर निगम दोबारा हो रहे अतिक्रमण को नहीं रोक पा रहा है तो ऐसे अतिक्रमण हटाने का क्या फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाया, लेकिन सड़क पर हो रहा है काम
हल्द्वानी। शहर से वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर बसाया था। यहां व्यापारियों को दुकानें दी गईं। व्यापारियों ने यहां भी दुकान रखी और वर्कशॉप लाइन में भी दुकान नहीं छोड़ी है। अब वहीं वर्कशॉप में सड़क पर ही काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस सभी आंखें मूंदें हुए हैं।

वेंडिंग जोन और सर्फेस पार्किंग बनाने की व्यवस्था की जा रही है। अतिक्रमण खाली किए गए स्थान पर किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया होगा तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - गौरव भसीन सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed