फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prana Pratishtha program from today in Shri Kalu Siddha Temple

Nainital News: श्री कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Prana Pratishtha program from today in Shri Kalu Siddha Temple
हल्द्वानी। शहर के प्रमुख श्री कालू सिद्ध मंदिर को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। आज से नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा जो तीन दिन तक चलेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है।
विज्ञापन



नैनीताल रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्राचीन श्री कालू सिद्ध मंदिर को बृहस्पतिवार को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इस नए भवन को उत्तर भारतीय नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर में संगमरमर के इस्तेमाल के साथ दीवारों पर नक्काशी की गई है। नए भवन में रंग-रोगन किया जा चुका है। नवनिर्मित मंदिर में हरि विष्णु, शनिदेव, श्री गोल्ज्यू देवता, राम दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की 15 मूर्तियां पहुंच चुकी हैं। बृहस्पतिवार को मंदिर के नए भवन को मंदिर प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया। आज से प्राण-प्रतिष्ठा शुरू होगी जो आठ जून तक चलेगी। समापन पर भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed