फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prakash Joshi took out a rally and asked for votes

Nainital News: प्रकाश जोशी ने रैली निकाल मांगे वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Prakash Joshi took out a rally and asked for votes
नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में अपने को कमजोर आंक रही है। इसीलिए वह यहां पार्टी के बड़े योद्धाओं को भेज रही है। लेकिन सूबे की जनता ने मन बना लिया है, इस बार देवभूमि से कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शनिवार को नगर में रैली निकाली। जहां उन्होंने हनुमानगढ़ से रैली की शुरुआत की। माल रोड से होते हुए रैली मल्लीताल राम सेवक सभा पहुंची, जहां हुई सभा में प्रत्याशी ने जनता को संबोधित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा कर चुके हैं। अभी कई और योद्धा भी आने वाले हैं। ये इस बात का प्रमाण है कि भाजपा प्रदेश में अपने को कमजोर मान रही हैं। उधर, जोशी ने बनभूलपुरा और हल्द्वानी में भी प्रचार कर वोट मांगे। इस मौक पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश,, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed