फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pragati was appointed as the coordinator for the successful organization of Pagal Gymkhana.

Nainital News: पागल जिमखाना के सफल आयोजन के लिए प्रगति को बनाया संयोजक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pragati was appointed as the coordinator for the successful organization of Pagal Gymkhana.
नैनीताल। 14 दिसंबर को मल्लीताल मैदान में आयोजित होने वाले पागल जिमखाना के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लेक सिटी वेलफेयर क्लब और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हिस्सा लेंगे। रविवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजन के संबंध में बैठक की गई। इसमें प्रगति जैन को संयोजक और दीपा पांडे और रानी साह को सह संयोजक बनाया गया। संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि पागल जिमखाना में महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बोरा रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल रेस, स्पून रेस, ईंट रेस, बुजुर्ग रेस, बुनाई प्रतियोगिता, धुन पहचानो प्रतियोगिता, मटका रेस, रस्सा खींच, कपल रेस आदि शामिल हैं। यहां आभा साह, सरिता, हेमा भट्ट, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, ज्योति, अनिता साह, विक्रम रावत, शैलेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह, पंकज बर्गली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed