{"_id":"586d52a94f1c1ba70915a76e","slug":"practical-exam-board-decides-overhaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड एग्जाम के प्रैक्टिकल में फेरबदल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड एग्जाम के प्रैक्टिकल में फेरबदल तय
जितेंद्र पपनै
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षा की तिथियों पर तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रैक्टिकल की तिथियों बदलाव होना तय है। बता दें कि चुनाव तिथि घोषित होने से पूर्व ही बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित हो चुकी हैं, जो कि चुनाव के बीच में पड़ रही हैं।
बीते वर्ष 2016 में हाईस्कूल की लिखित परीक्षा चार मार्च से और इंटरमीडिएट की तीन मार्च से परीक्षाएं हुई थीं। जबकि, प्रैक्टिकल फरवरी में हुए थे। इस वर्ष होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम विधानसभा चुनाव को लेकर अभी घोषित नहीं हुआ है।
वहीं प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित हो चुकी हैं, जो कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक होने प्रस्तावित हैं। 14 विषयों के प्रैक्टिकल के लिए एक हजार से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति कर ड्यूटी कार्यक्रम भी उक्त परीक्षकों को भेजा जा चुका है। लेकिन, बुधवार को विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। ऐसे में प्रैक्टिकल की तिथि में उत्तराखंड बोर्ड को फेरबदल करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि चुनाव की तिथि को लेकर ही असमंजस था। चुनाव की तिथि 15 फरवरी होने से लिखित परीक्षा में कोई भी व्यवधान नहीं आएगा, क्योंकि बोर्ड की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हां इतना जरूर है कि प्रैक्टिकल जो कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक होने प्रस्तावित हैं, उस संबंध में नौ जनवरी को सभी शिक्षा अधिकारियों की बोर्ड सभागार मेें बैठक होगी, जिसमें परीक्षा तिथि और परीक्षा संचालन को लेकर चर्चा की जाएगी।
बोर्ड सचिव आरडी शर्मा का तबादला
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की जहां तेजी से तैयारियां चल रही हैं, वहीं अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की तरफ से तीन जनवरी को बोर्ड कार्यालय पहुंचे आदेश में बोर्ड सचिव आरडी शर्मा का ट्रांसफर संयुक्त निदेशक एससीईआरटी देहरादून कर दिया गया है।
इसके अलावा अपर सचिव विनोद कुमार सिमल्टी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि बुधवार को आरडी शर्मा के बोर्ड मुख्यालय के बाहर होने के चलते विनोद कुमार सिमल्टी प्रभारी सचिव का कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को वह चार्ज संभाल लेंगे।