फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PPJ students win the idea pitching competition

Nainital News: पीपीजे के छात्रों ने आइडिया पिचिंग में मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
PPJ students win the idea pitching competition
नैनीताल। एमआईईटी कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो-दिवसीय बिजनेस समिट 2026 में युवा उद्यमियों और छात्रों ने अपने नवाचारी विचारों से सबको प्रभावित किया। समिट के दौरान उद्यमिता, स्टार्टअप और बूटकैंप पर विशेष सत्र आयोजित किए गए जिसमें स्कूल से लेकर शोध स्तर तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आइडिया पिचिंग सेगमेंट में कुल 24 अभिनव बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए गए। इसमें पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल के छात्र शिवा, अनय अग्रवाल और प्रत्युष बिष्ट ने बाजी मारी। अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और सशक्त बिजनेस विजन के आधार पर टीम ने 2500 की नकद पुरस्कार राशि जीती। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में शैक्षणिक ज्ञान के साथ नवाचार और आत्मविश्वास भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed