{"_id":"56fc30f14f1c1ba47af007c0","slug":"power-cut-to-the-train-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह काटी रेलवे स्टेशन की बिजली, शाम को जोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह काटी रेलवे स्टेशन की बिजली, शाम को जोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों पर आखिर विभाग ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग ने बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन, लोनिवि अतिथि ग्रह लखनपुर समेत सात सरकारी विभागों की बिजली काट दी। हालांकि देर शाम को भुगतान होने पर रेलवे स्टेशन, लोनिवि अतिथि ग्रह लखनपुर की बिजली चालू कर दी गई। रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक 16.06 लाख का बकाया था।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि दिसंबर में सरकारी विभागों को बिल जमा करने के लिए नोटिस थमाया गया था। इसके बाद भी इन्होंने बिल जमा नहीं किया, जिससे विभाग ने इनकी बिजली काट दी है। उन्होंने बताया कि जिन विभागों की बिजली काटी गई उनमें रामनगर में रेलवे स्टेशन पर 16.06 लाख रुपये, लोनिवि अतिथि गृह लखनपुर पर 43 हजार रुपये, रजनी बिष्ट सांवल्दे पर 71 हजार रुपये, डीएफओ पवलगढ़ पर 27 हजार रुपये, रेंज ऑफिसर कालाढूंगी पर 28 हजार रुपये, रेंज ऑफिसर छोटी हल्द्वानी पर 22 हजार रुपये और नवोदय विद्यालय स्यात पर 1.19 लाख रुपये बकाये के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देर शाम को रेलवे स्टेशन और लोनिवि अतिथि गृह लखनपुर की ओर से भुगतान करने के बाद उनकी बिजली सप्लाई चालू कर दी गई थी। गर्खाल ने बताया कि टीम ने अब तक 270 घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन काटे गए हैं। साथ ही 1.25 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन