{"_id":"68683151551857797f0d9e21","slug":"power-cut-from-phoolchaur-power-house-for-four-hours-haldwani-news-c-337-1-hld1039-123282-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फूलचौड़ बिजलीघर से चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फूलचौड़ बिजलीघर से चार घंटे बिजली गुल
Sat, 05 Jul 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। फूलचौड़ बिजलीघर की सप्लाई शुक्रवार को चार घंटे से अधिक ठप रही। इससे 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे बिजलीघर की आपूर्ति बंद हो गई। जांच करने पर पता चला कि पिटकुल के कमलुवागांजा बिजलीघर से सब स्टेशन फूलचौड़ को जोड़ने वाले 33 केवी के फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली गुल हुई है। इस दौरान पंचायतघर, हल्दूपोखरा, संगम विहार, छड़ायल, पीलीकोठी के परमानंद विहार, आरटीओ रोड का हिस्सा, धनपुरी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। फॉल्ट मिलने के बाद दोपहर 2:54 बजे आपूर्ति सुचारु की गई।
220 केवी कमलुवागांजा बिजलीघर में रिले की सेटिंग गड़बड़ाने से आपूर्ति बाधित रही। लोड बढ़ने पर बिजलीघर की लाइन बार-बार ट्रिप हो रही थी। फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। - बेगराज सिंह, ईई, यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन