{"_id":"694c4b4aa11ed04b18067c50","slug":"potholes-on-the-road-due-to-the-asphalt-breaking-up-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121307-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डामर उखड़ने से सड़क पर पड़ गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डामर उखड़ने से सड़क पर पड़ गए गड्ढे
विज्ञापन
नैनीताल।
नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर ताकुला के पास हुआ पैच वर्क उखड़ने लगा है। इससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बिखरी रोड़ी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।
पिछले महीने राष्ट्रपति के दौरे से पूर्व विभागों की ओर से हाईवे पर पैच वर्क किया गया था। एनएच व एडीबी ने नैनीताल-काठगोदाम सड़क को कोल्ड मिक्स इमर्सल से गड्ढामुक्त किया था जो अब उखड़ने लगा है। इससे हादसों का अंदेशा बना हुआ है। एडीबी के सहायक अभियंता अनिल परिहार ने बताया कि ठंड के चलते पैच वर्क उखड़ रहा है। जल्द दोबारा भरा जाएगा।