फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Potato game

खेल आलू का, आपके गए दो रुपए उन्होंने कमाए दो लाख

Thu, 29 Jan 2015 01:54 AM IST
नवीन सक्सेना/अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 29 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Potato game

थोक मंडी में आलू के दामों में भी बड़ा खेल कैसे होता है, बड़े आढ़ती मामूली दाम बढ़ाकर कैसे लाखों रुपए का वारान्यारा कर लेते हैं, इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। आलू मंगलवार तक 600 रुपए क्विंटल के भाव बिका था, उसे एक दिन ही बाद यानी बुधवार को 100 रुपए बढ़ाकर 700 रुपए क्विंटल कर दिया गया। इसका असर सीधे तौर पर फुटकर मंडी पर पड़ा और सब्जी मंडी में आलू के रेट 40 रुपए धड़ी से 50 रुपए धड़ी (दो रुपए किलो महंगा) पहुंच गए।

विज्ञापन


हल्द्वानी थोक मंडी में इस समय आलू की सप्लाई फर्रुखाबाद से हो रही है। आलू के थोक भाव मामूली रूप से उछाल कर थोक मंडी में कैसे लाखों रुपए का खेल आसानी से हो जाता है, इस बारे में पड़ताल करने पर चौंकाने वाली जानकारी मिली है। थोक मंडी से जुड़े जानकार सूत्रों की मानें तो आलू का कट्टा 50 किलो का होता है, इसके दाम मंगलवार तक 300 रुपए थे। बुधवार को थोक मंडी में आलू के बड़े व्यापारियों ने मुनाफा कमाने के लिए ऐसा खेल किया कि आपकी जेब तो हल्की सी कटी पर आलू के आढ़तियों की चांदी हो गई।
विज्ञापन


किसी को अंदाजा ही नहीं हुआ और उनके वारेन्यारे हो गए। बताते हैं कि थोक मंडी में बुधवार को आलू का कट्टा जो मंगलवार तक 300 रुपए का था उसे 350 रुपए में बेचा गया और कट्टे का वजन भी घटाकर 50 से 45 किलो कर दिया गया। इस तरह फुटकर विक्रेता को आलू 150 रुपए किलो महंगा मिला। इस वजह से फुटकर सब्जी मंडी में आलू 40 रुपए से 50 रुपए धड़ी पहुंच गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आप सोचेंगे कि एक धड़ी आलू पर 10 रुपए बढ़ने से क्या अंतर पड़ता है लेकिन यही थोड़ा सा अंतर बड़ा मुनाफा है। मुनाफे में खेल यह है कि एक ट्रक में करीब 25 टन आलू आता है और आलू के थोक व्यापारी ने अगर एक क्विंटल पर 100 रुपए का मुनाफा कमाया तो एक टन पर हो गया एक हजार और एक ट्रक आलू पर हुआ 25 हजार रुपए का सीधा सपाट मुनाफा। हल्द्वानी मंडी जो कि पूरे कुमाऊं को यही से आपूर्ति करती है इसलिए यहां प्रतिदिन 10 से 12 ट्रक आलू की बिक्री होती है। जब एक ट्रक पर 25 हजार का मुनाफा तो 10 ट्रक आलू की बिक्री पर ढाई लाख रुपए का मुनाफा सिर्फ एक ही दिन में, है न आपकी झोली में चार आलू कम उनके लाखों नोट हरे।    
--
26 जनवरी की वजह से फर्रुखाबाद से आलू कम आने पर थोक भाव में मामूली सी तेजी आई। कट्टे पर 20-50 रुपए बढ़ने से क्या फर्क पड़ता है। यह तो सब्जी का कारोबार है थोक भाव ऊपर नीचे होते रहते हैं। मंगलवार को आलू 600 रुपए क्विंटल था बुधवार को 700 रुपए क्विंटल थोक भाव रहा।
    शाहिद रजा, आलू थोक व्यापारी, हल्द्वानी मंडी
--
बुधवार को आलू के भाव में तेजी आने की वजह फर्रुखाबाद से गाड़ी कम आना बताया जा रहा है। मुनाफा कमाने के लिए कुछ व्यापारियों ने अगर आलू के थोक भाव में तेजी की गई तो इसका पता किया जाएगा।

              भूपाल सिंह जंतवाल, अध्यक्ष आलू फल आढ़ती एसोसिएशन
--
मंडी में बुधवार को आलू थोक व्यापारियों ने अगर थोक दाम मुनाफा कमाने के लिए अचानक बढ़ाए तो ऐसा करना ठीक नहीं है। इस मामले की जांच करने के आदेश मंडी सचिव को दे दिए गए हैं, सचिव 24 घंटे के अंदर आलू के थोक भाव बढ़ाने की जांच कर रिपोर्ट देंगे। मामला सही पाए जाने पर संबंधित आलू व्यापारियों के खिलाफ मंडी प्रशासन कार्रवाई करेगा।
                 सुमित हृदयेश, अध्यक्ष, मंडी समिति हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed