{"_id":"69bee09ea5ce2e79870fe9e0","slug":"posts-of-lecturers-vacant-in-inter-colleges-in-the-new-academic-session-nainital-news-c-418-1-shld1006-4880-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पद नए शिक्षा सत्र में इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पद नए शिक्षा सत्र में इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त
Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के इंटर कॉलेजों में लंबे समय से हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। जिले में सामान्य शाखा पुरुष वर्ग हिंदी में 43, अंग्रेजी में 23, भौतिक विज्ञान नौ, रसायनशास्त्र में नौ और बॉयोलॉजी में 12 पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए पत्र भेजे गए हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन