{"_id":"65c4028b2295cefac00b7076","slug":"poster-pasted-at-home-to-spread-religious-frenzy-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-102300-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए घर पर चस्पा किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए घर पर चस्पा किया पर्चा
Thu, 08 Feb 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के सांवल्दे में एक घर में धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पर्चा चिपकाने का मामला सामने आने पर बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद अज्ञात पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
सांवल्दे में सोनू आर्य के मकान के बाहर बुधवार सुबह एक पर्चा चिपका हुआ था। पर्चे में धार्मिंक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से अनर्गल बातें लिखी हुई थी। मामले की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पर्चा चिपकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाल अरुण कुमार सैनी से मिले। कार्यकर्ताओं ने पर्चा चिपकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पर्चा चिपकाने वाले की तलाश की जा रही है। अज्ञात पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर, जीशान कुरैशी, साकिब, फरमान, सलीम, तहसीन राजा, आसिफ सैफी आदि के नेतृत्व में लोगों ने भी पर्चा चिपकाकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।