{"_id":"5f70d9af8ebc3ec5ee58ba11","slug":"population-of-50-thousand-wants-drinking-water-four-tube-wells-burn-people-for-water-haldwani-news-hld398470748","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की आबादी पेयजल को तरसी, चार नलकूप फुंकने से पानी के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की आबादी पेयजल को तरसी, चार नलकूप फुंकने से पानी के लिए भटके लोग
विज्ञापन
हिमालया कालोनी दमुवाढूंगा में टैंकर से पानी लेते लोग।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। चार नलकूपों के ठीक नहीं होने से लोग अब टैंकरों पर ही निर्भर हो गए हैं। इससे उनका समय और निजी टैंकरों को बुलाने पर पैसा बर्बाद हो रहा है। रविवार को भी करीब 50 हजार की आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
गौलापार के खेड़ा, हिम्मतपुर तल्ला, बच्चीनगर और छड़ायल सुयाल के चारों नलकूप खराब हैं। इस वजह से खेड़ा, नवाड़खेड़ा, बिठौरिया, छड़ायल सुयाल, बच्चीनगर, हिम्मतपुर तल्ला, ब्लॉक, पनियाली, दमुवाढूंगा, नारायण नगर, कोहली कॉलोनी, लामाचौड़, गुजरौड़ा, भगवानपुर, कमलुवागांजा गौड़, रामड़ी आनसिंह समेत तमाम इलाकों में पेयजल संकट है।
वहीं जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय का दावा है कि प्रभावित इलाकों में विभाग के सात टैंकरों से 60 बार में पेयजल वितरित किया गया। दो टैंकर छड़ायल सुयाल, दो हिम्मतपुर तला्ला, एक बच्ची नगर क्षेत्र में चला। दो टैंकरों से दमुवाढूंगा, शिवपुरी, बेड़ीखत्ता, हिमालया कॉलोनी, जमरानी रोड, जेडीएम स्कूल के आसपास, संगम विहार, पनियाली, मल्ला प्लाट, कुमाऊं कॉलोनी, गुरुदेव कालोनी आदि कालोनियों में पेयजल वितरित किया गया।