{"_id":"62d1c3c682d829393843f1c0","slug":"politician-died-kitchha-news-hld469222314","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आकर पूर्व सभासद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आकर पूर्व सभासद की मौत
विज्ञापन
किच्छा। नगर पालिका के पूर्व सभासद अशोक कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह सीएचसी के सामने फोटो स्टेट की दुकान चलाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. सुरेश अग्रवाल के पहले कार्यकाल में रेलवे कॉलोनी के वार्ड सभासद रहे अशोक कुमार अपने पुत्र विक्की के साथ सीएचसी के सामने फोटो स्टेट की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर जाने को स्कूटी से निकले। उनके पुत्र विक्की ने बताया कि जब वे लोग बंडिया रेलवे फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद था। पिता के कहने पर वह पिता को रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले रेलवे लाइन पर जहां से घर पास पड़ता है वहां छोड़ आया।
बताया जा रहा है कि विक्की अभी सड़क पर ही था कि इस बीच बरेली की ओर से आई एक मालगाड़ी की चपेट में अशोक आ गए। मालगाड़ी के निकल जाने पर जब विक्की शक होने पर रेलवे लाइन पर पहुंचा तो वहां पर उसके पिता खून से लथपथ मिले। आनन फानन उन्हें सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पूर्व सभासद के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सभासद राजकुमार कोली, जीवन जोशी, व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जगरूप सिंह गोल्डी आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।