फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political news in district.

Nainital News: गुटबाजी से आहत किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने साथियों संग पद व सदस्यता से दिया इस्तीफा

Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
किच्छा। कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटबाजी से आहत शनिवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने अपने साथियों के साथ अपने पद व कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी को गुमराह कर गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को अपने आजादनगर स्थित आवास पर उन्होंने पत्रकारों को इस्तीफे की प्रति सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में संधू ने कहा कि वर्तमान में पार्टी के पदाधिकारियों की आपसी गुटबाजी से पूरी टीम व कार्यकर्ता आहत हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी को गुमराह कर पार्टी को कमजोर व गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन




तीन राज्यों में पार्टी की करारी हार से पदाधिकारी कोई सबक नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते आगामी चुनाव में उत्तराखंड में भी पार्टी की हार की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। मेरा सारा परिवार देश की आजादी से ही कांग्रेस से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2011 में ब्लॉक सचिव वर्ष 2013 में ब्लॉक अध्यक्ष और वर्ष 2020 से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहा हूं। सक्रिय कार्यकर्ता होने के बावजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया। कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई। जिला कार्यकारिणी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। अपने चहेतों को पद बांटे गए। इन सबसे आहत होकर पार्टी के पद के अलावा सदस्यता से अपने साथियों के साथ इस्तीफा दे रहा हूं। बताया कि इस्तीफे की मूल प्रति प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी है।


इन्होंने भी दिए इस्तीफे

किच्छा। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह विर्क, प्रदेश सचिव अमरीक सिंह सिद्धू, जिला महामंत्री जुगराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव लखविन्दर सिंह, जिला सचिव सुरजीत सिंह के अलावा खुशविंदर सिंह, अमन सिंह संधू, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह।


किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे : संधू

किच्छा। देर शाम जितेंद्र सिंह संधू ने बताया कि वे किसी अन्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं करेंगे। वे अब पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त होकर अपनी खेतीबाड़ी का काम देखेंगे। दो दिन पहले रुद्रपुर में हुई घटना को लेकर बेहद परेशान हो गए थे। पार्टी के आलाकमान को जिला स्तर पर की जा रही गुटबाजी को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed