फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political FIR in Haldwani

सपा प्रत्याशी सहित छह के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Political FIR in Haldwani
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर बनभूलपुरा पुलिस ने सपा प्रत्याशी समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाइन नंबर 15 आजादनगर निवासी वसीम मलिक उर्फ डैनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 14 फरवरी को मतदान के लिए जा रहा था। इस बीच सपा प्रत्याशी शोएब अहमद, आवेश अहमद, तस्लीम, फैसल, शाकिर समेत अन्य ने शोएब के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव में उसके साथी फईम को भी पीटा।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि 171 एफ (चुनाव को प्रभावित करना) समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने घटना के संबंध में पुलिस को फोटोग्राफ सौंपे हैं। इधर, सपा प्रत्याशी शोएब अहमद का कहना था कि अनावश्यक टिप्पणी करने पर डैनी को भीड़ ने पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed