फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political Dharana in Haldwani

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के खिलाफ कोतवाली में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Political Dharana in Haldwani
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भाजपा प्रत्याशी पर पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में आधे घंटे तक धरना दिया। प्रत्याशी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कोतवाली में रविवार दोपहर एक बजे कोतवाल हरेंद्र चौधरी के समक्ष आरोप लगाया कि मेयर और भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला अपने घर से पैसा और शराब बांट रहे हैं। समर्थकों ने बताया कि मेयर राजपुरा और दमुवाढूंगा में भी इसी तरह से चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी पर एआरओ कमल जोशी थाने में पहुंचे। उन्होंने शिकायत के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने पर आधे घंटे में धरना समाप्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपों की जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल करेंगे। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा प्रत्याशी पैसा और शराब वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

छवि धूमिल करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप
भाजपा प्रत्याशी और मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का कहना था कांग्रेस प्रत्याशी की बयानबाजी पूरी तरह से झूठी है। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रहा है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। भाजपा के चुनाव संयोजक तरुण बंसल ने भी थाने में एक तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने घर से शराब और पैसा बांट रहे हैं। मेयर की ईमानदार छवि को धूमिल करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दुष्प्रचार कर रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि मेयर के शिकायत की जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी और चुनाव संयोजक के शिकायत की जांच मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed