{"_id":"6956dcc3425e49618e01e43e","slug":"police-teams-reached-nepal-in-search-of-thieves-haldwani-news-c-8-1-hld1044-697399-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चोरों की तलाश में नेपाल पहुंची पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चोरों की तलाश में नेपाल पहुंची पुलिस टीमें
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा चौराहे पर स्थित राधिका ज्वैलर्स में 19 दिसंबर की रात हुई सवा करोड़ के जेवरात की चोरी के मामले में आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। योजनाबद्ध ढंग से हुई वारदात में चोर पुलिस से 36 घंटे आगे निकल गए। यही फासला उन्हें एक देश से दूसरे देश में पहुंचाने में मददगार बना। अब पुलिस टीमें नेपाल में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। अन्य टीमें बिहार के शहरों में डटी हैं।
चोरी के खुलासे में जुटी पुलिस को चोरों के चेहरे भी तो दिखे ही इनके रेलवे स्टेशन से अलग अलग जगहों के लिए रवाना होने की फुटेज भी मिल गई। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत की तरफ निकलने वाले ग्रुप के सदस्याें की कार का पता चला तो मुरादाबाद के लिए इस्तेमाल की गई टैक्सी के चालक से भी पुलिस ने पूछताछ की। इन सबके बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। पुलिस के पास दो दर्जन से ज्यादा नंबरों की सीडीआर भी है। इसके जरिए सभी तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है।