फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police targeted by cyber fraudsters: Fake traffic challan sent to SP City

साइबर ठगों के निशाने पर पुलिस: एसपी सिटी को भेजा फर्जी चालान, 2000 रुपये जुर्माने की भी दी चेतावनी

Sun, 20 Sep 2026 05:25 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 20 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

हल्द्वानी में साइबर ठगों ने एसपी सिटी को फर्जी चालान की एपीके फाइल भेजकर ठगी का प्रयास किया। मैसेज एक पुलिसकर्मी का व्हाट्सएप हैक कर भेजा गया था।

विज्ञापन
Police targeted by cyber fraudsters: Fake traffic challan sent to SP City
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब पुलिस अधिकारी भी आ चुके हैं। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पास भी साइबर अपराधियों ने फर्जी चालान की एपीके फाइल भेजकर ठगी का प्रयास किया। बड़ी बात यह भी है कि पुलिस अधिकारी के पास ठगों ने जो मैसेज भेजा वह भी एक पुलिसकर्मी के व्हाट्सएप को हैक करके भेजा गया है। साइबर अपराधियों की पकड़ से आम जनता तो दूर अब खुद पुलिस भी नहीं बच पा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसपी सिटी के पास बीते मंगलवार से फर्जी मैसेज आने का सिलसिला शुरू हुआ। पहले टेक्सट मैसेज पर फर्जी चालान की सूचना दी गई थी। उन दिनों एसपी सिटी निजी कार्य से शहर से बाहर गए थे। हालांकि एक बार को उन्हें भी यकीन हुआ लेकिन जब उन्होंने एपीके फाइल देखी तब कुछ शक हुआ और बिना उस पर क्लिक किए मैसेज को डिलीट कर दिया। दो दिन बाद उनके पास फिर व्हाट्सएप मैसेज पहुंचे। वही एपीके फाइल और फर्जी चालान का मैसेज और जुर्माने की चेतावनी। इस बार बड़ी बात यह थी कि व्हाट्सएप पर जो मैसेज साइबर ठगों ने भेजा वह देहरादून में तैनात एक पुलिसकर्मी के व्हाट्सएप को हैक करके भेजा था। जब पुलिस अधिकारी ने पुलिसकर्मी से संपर्क किया तब सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन

सहकर्मियों के नंबर से ही साइबर ठगी के मैसेज प्राप्त हुए थे। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि किसी भी अपने परिचित या खास व्यक्ति के नंबर से आने वाले रुपयों के लेन देन संबंधी मैसेज पर न तो क्लिक करें और न ही कोई रिप्लाई करें। पहले किसी अन्य माध्यम से पुष्टि करें। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed