फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police stopped student leaders going to gherao the commissionerate in nainital

Nainital: कमिश्नरी घेराव के लिए जा रहे छात्रनेताओं को पुलिस ने रोका, छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर नारेबाजी की

Tue, 12 Nov 2024 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

कमिश्नरी का घेराव करने के लिए जा रहे छात्रनेताओं को पुलिस ने रोका। इस दौरान छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल को सौंपा।

विज्ञापन
Police stopped student leaders going to gherao the commissionerate in nainital
अपर आयुक्त के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजते छात्रनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड युवा एकता मंच के संस्थापक पवन रावत के नेतृत्व में सोमवार को छात्र कमिश्नरी का घेराव करने के लिए जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें लोक निर्माण विभाग के पास ही रोक लिया। इस दौरान छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल को सौंपा।

विज्ञापन


छात्र नेताओं ने आरोप लगाए कि राज्य सरकार जानबूझकर छात्रसंघ चुनावों को टाल रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो आने वाले निकाय चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहां कबीर साह, प्रदीप आर्या, अभिषेक कुमार, तरुण कुमार, आशीष कबडवाल, करन दनाई, करन सती, तनिष्क मेहरा, भाष्कर जोशी, कमलेश चंद्र, आयुष गंगवार, अंशुल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed