फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police seek Meta's help in extorting money from a YouTuber

Nainital News: यू-ट्यूबर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मेटा से मांगी मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police seek Meta's help in extorting money from a YouTuber
सौरभ जोशी
हल्द्वानी। पुलिस ने यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मेटा को ई-मेल भेजकर पूछा कि मेल कहां से आया और आईडी को हैंडल कौन कर रहा रहा है। एसपी सिटी ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ओलिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी को 15 सितंबर को ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का आदमी बताया। उसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। सौरभ ने 20 सितंबर को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि इस मामले में जांच के लिए साइबर सेल की मदद से मेटा को पत्र भेजा है जो आईपी एड्रेस ट्रैकिंग के साथ ही कंटेंट एनालिसिस करेगा। साथ ही मेटा डिजिटल फोरेंसिक तकनीकों का उपयोग करके मामले के पर्दाफाश में मदद हो सकती है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सौरभ जोशी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में सौरभ से बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed