फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police rely on CCTV, no clue of missing ranger

Nainital News: पुलिस सीसीटीवी के भरोसे, लापता रेंजर का सुराग नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police rely on CCTV, no clue of missing ranger
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। पुलिस की सीसीटीवी जांच में रेंजर को काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। अब पुलिस ऑटो की तलाश कर रही है जिसमें सवार होकर रेंजर गए थे।
विज्ञापन

ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। मुखानी पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक रेंजर ब्लॉक क्षेत्र से ऑटो में बैठकर कालू साई मंदिर तक पहुंचे दिखाई दिए हैं। वहीं कालू साईं मंदिर से ओके होटल तक पैदल पहुंचे और वहां से दूसरे ऑटो में बैठकर रवाना हुए। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि शीशमहल तक के सीसीटीवी खंगाल लिए गए हैं। आगे के कैमरों को भी देखा जा रहा है। रास्ते में कहीं ऑटो से उतरने के साक्ष्य अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed