फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police recruitment Nainital

महिला एसआई भर्ती की शारीरिक परीक्षा

Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment Nainital
पुलिस भर्ती नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ पुलिस लाइन में बुधवार से महिला उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले ही दिन अव्यवस्था का बोल-बाला रहा। युवतियों को बजरी पर दौड़ाया गया, जिससे कई युवतियां गिरकर चोटिल हो गईं। एक बेहोश हो गई। तीन युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। महिला उपनिरीक्षक के प्रदेश में 142 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नैनीताल जिले में भर्ती के लिए 2601 आवेदन पत्र आए थे जिनमें से 2405 आवेदन पत्र सही पाए गए। 196 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


हर रोज 400 अभ्यर्थियो को बुलाया गया है। इनमें 168 युवतियां पहुंचीं। परीक्षा के तहत हर अभ्यर्थी को क्रिकेट बाल थ्रो, लंबी कूद, रस्सी कूद, शटल रेस तथा 200 मीटर की दौड़ में शामिल होना था। गर्मी से बचने के लिए भले ही अभ्यर्थियों के लिए टिन शेड लगाया गया था लेकिन हर इवेंट में भाग लेने के दौरान अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 200 मीटर की दौड़ 40 सेकेंड में पूरा करना था। कम जगह में एक साथ दस अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। जिस मैदान में दौड़ाया गया, वहां बजरी पड़ी थी। जिससे कई अभ्यर्थी दो सेकेंड दौड़ने के बाद ही गिर गईं।
विज्ञापन


फूलचौड़ हल्द्वानी निवासी मीनाक्षी (26) का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और भूमियाधार निवासी रीना सिंह की कलाई में चोट लग गई। इसके अलावा रामनगर निवासी ऊषा (21) बेहोश हो गई। तीनों को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया गया। घायलों का कहना था कि दौड़ने के लिए जगह काफी कम थी वहां बजरी पड़ी हुई थी। एक साथ दस-दस युवतियों को दौड़ाया दिया जा रहा था जिससे कई युवतियां गिरकर चोटिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल। पहले दिन 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें केवल 168 युवतियां ही पहुंचीं। सुबह सात बजे से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया शाम 3.30 बजे तक चली इस दौरान 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 7 मई तक जारी रहेगी। पुुलिस कप्तान स्वीटी अग्रवाल की देखरेख में परीक्षा हुई। कुछ समय के लिए उन्हें गर्वनर के कार्यक्रम में जाना पड़ा लेकिन उसके बाद वह परीक्षा स्थल पर ही डटी रहीं।

पुलिस लाइन के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस का कड़ा पहरा था। बिना इजाजत किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। परीक्षा के सफल संचालन में एएसपी हरीश कुमार सती, सीओ अल्मोड़ा जीआर वर्मा और लालकुंआ के महेशानंद गैरोला, आरआई हरीश कुमार भट्ट, एसआई राजेंद्र कोश्यारी, रेवती पंत के अलावा जेएस तुमकियाल, संतोष कुमार, ममता देउपा, ममता टम्टा, आरएस पाल, दीप चंद्र, भूपाल सिंह, प्रीतम खाती समेत अन्य पुलिस कर्मी जुटे रहे। इसके अलावा एलआईयू कर्मी भी निगाह जमाए रहे। 


नैनीताल। भर्ती प्रक्रिया की कवरेज करने पहुंचे कई मीडिया कर्मियों को गेट पर ही रोक दिया गया। सभी से अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद भी प्रवेश दिलाने की बात कही जा रही थी। इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों के वाहनों को भी आसपास पार्क नहीं करने दिया। वाहन गेट के बाहर मुख्य रोड के किनारे पार्क करने को कहा गया। कई मीडिया कर्मियों की वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed