फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police Recruitment: 55 out of 70 candidates passed the medical examination

पुलिस भर्ती : 70 में से 55 अभ्यर्थी मेडिकल जांच में उत्तीर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 55 out of 70 candidates passed the medical examination
नैनीताल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और पीएसी, आईआरबी (पुरुष) भर्ती में शारीरिक मानक दक्षता एवं लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। इसमें 70 में से 55 अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण में उत्तीर्ण हुए हैं। नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सोमवार को पहले चरण का स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया एसपी संचार रेवाधर मठपाल की अध्यक्षता में गठित पुलिस कमेटी की निगरानी में आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अभ्यर्थियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल और डॉ. सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में संपन्न हुआ। इससे पूर्व पुलिस लाइन नैनीताल में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि दो मार्च को निर्धारित 70 अभ्यर्थियों में से 68 उपस्थित रहे। इनमें 55 अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण में सफल घोषित किए गए हैं। आईआरबी प्रथम जनपद नैनीताल से चयनित शेष अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण पांच मार्च को निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed