{"_id":"67aa615858dbf52ee5062cc2","slug":"police-on-alert-mode-challans-of-10-building-owners-haldwani-news-c-8-1-hld1044-510216-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अलर्ट मोड पर पुलिस, 10 भवन स्वामियों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अलर्ट मोड पर पुलिस, 10 भवन स्वामियों के चालान
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल गेम्स के समापन समारोह में आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार को भी ऑपरेशन सेनेटाइज चलाया गया। इसके तहत सत्यापन न कराने पर दस भवन स्वामियों का चालान कटा।
एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने पुलिस फोर्स लेकर गोला गेट से लगी झुग्गी झोंपड़ियों को चेक किया। यहां से राजपुरा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले किरायेदारों, फड़ फेरी वालों, घुमक्कड़ों तथा विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 1,050 लोगों की चेकिंग की गई। सत्यापन न कराने पर 10 भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही हुई। उनसे 80,000 रुपये वसूले गए। माई सिटी रिपोर्टर