फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police officers should resolve complaints quickly: SP

पुलिस अधिकारी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें: एसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Police officers should resolve complaints quickly: SP

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नैनीताल। एसपी अपराध और यातायात हरबंश सिंह ने शनिवार को तल्लीताल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण कराने के साथ मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ तल्लीताल क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर मताधिकार को लेकर जागरूक भी किया।

एसपी हरबंश सिंह ने थाने के सभी भवनों, कर्मचारियों की बैरक और मालखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित भोजनालय में सफाई मिली। उन्होंने थानाध्यक्ष रमेश बोरा को निर्देश दिए कि वह भोजनालय में विशेष मेन्यू चार्ट तैयार कराएं। उन्होंने आपदा की स्थिति में काम आने वाले सभी उपकरणों का बेहतर रखरखाव करने, पुलिसकर्मियों को समय समय पर शस्त्र अभ्यास कराते रहने, अभिलेखों को नियमित रूप से भरने और महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed