{"_id":"57d9b30d4f1c1b3c3dd4793d","slug":"police-launched-a-search-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों की पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के लापता उद्योगपति की खोजबीन के लिए दिन भर जगह-जगह अभियान चलाया। देर शाम तक न तो व्यापारी का पता चला और न ही उसकी कार का।
विज्ञापन
अलबत्ता इस मामले में अभी तक नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी गुमशुदगी जैसी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती ने बताया कि समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर नैनीताल पुलिस को पता चला कि हरियाणा के उद्योगपति भीमसेन बहल बीते 10 सितंबर को हरियाणा से रुद्रपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां को रवाना हुए थे और तभी से वह लापता हैं।
विज्ञापन
बताया कि उनकी आखिरी लोकेशन ज्योलीकोट में मिलने की सूचना पर बुधवार को नैनीताल, ज्योलीकोट, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, धानाचूली, बेतालघाट समेत आसपास के क्षेत्रों की पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर उद्योगपति और उनकी कार की खोजबीन में लगाया गया।
विज्ञापन
सती ने बताया कि खोजबीन के दौरान होटल, रिसोर्ट्स, नदी, नाले, झीलों के किनारे, मुख्य सड़कों के किनारे खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी व्यापारी और उनकी कार संख्या यूके 06 एन -1828 का पता नहीं चला।
लापता उद्योगपति भीमसेन बहल रुद्रपुर में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा के ससुर हैं। बताया गया कि उद्योगपति की दोनों बेटियों का विवाह रुद्रपुर से ही हुआ है और वह बीते 10 सितंबर को हरियाणा से अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर को रवाना हुए थे।
एएसपी सती ने बताया कि नैनीताल पुलिस लापता उद्योगपति की खोजबीन में लगी है।