{"_id":"65df569abb8dc994d20acc86","slug":"police-interrogation-of-banbhoolpuraviolence-mastermind-abdul-malik-continues-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस से बोला- मैंने यहीं नहीं, कई जगह बनवाए हैं मदरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस से बोला- मैंने यहीं नहीं, कई जगह बनवाए हैं मदरसे
Wed, 28 Feb 2024 09:22 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:22 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ अब्दुल मलिक से जारी है। पूछताछ के लिए उसे काठगोदाम थाने में रखा गया है। पुलिस की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस उससे कई प्रश्न पूछ रही है। सूत्र बताते हैं कि अब्दुल मलिक पूछताछ में पुलिस से ही सवाल पूछ दे रहा है।
विज्ञापन
मोस्टवांटेड अब्दुल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिमांड पर लिए गए बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मलिक ने पुलिस पर ही सवाल दागते हुए पूछा कि साहब बनभूलपुरा में ही नहीं, हल्द्वानी में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां स्टांप पर जमीन बेची जा रही है। वहां भी तो नजरइनायत कर लीजिए। उधर मदरसे और धार्मिक स्थल के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उसने यहीं नहीं कई मदरसे और धार्मिक स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ अब्दुल मलिक से जारी है। पूछताछ के लिए उसे काठगोदाम थाने में रखा गया है। पुलिस की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस उससे कई प्रश्न पूछ रही है। सूत्र बताते हैं कि अब्दुल मलिक पूछताछ में पुलिस से ही सवाल पूछ दे रहा है। पुलिस ने जब उससे पूछा कि बनभूलपुरा में उसने 50 से 100 रुपये के स्टांप पर जमीन क्यों बेची। इस पर मलिक ने पुलिस से पूछा कि बनभूलपुरा में ही नहीं हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ही कई जगह स्टांप पर जमीन बेची जा रही है। पुलिस, प्रशासन वहां कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा थाने में आग लगाने वाले 36 उपद्रवियों पर लगा यूएपीए, सपा नेता के भाई का नाम भी शामिल
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि जब उससे बगीचे में मदरसा और धार्मिक स्थल के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि उसने यहीं नहीं, कई जगह मदरसा बनाए हैं। कहा कि उसकी जमीन खाली थी इसलिए उसने गरीब बच्चों के पढ़ने के लिए मदरसा बना दिया। सूत्र बताते हैं कि मलिक से पूछताछ में अभी तक कोई बड़ी बात और सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।