फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police informer also started checking... caught after video went viral

Nainital News: पुलिस का मुखबिर भी करने लगा चेकिंग...वीडियो वायरल होने पर धरा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Police informer also started checking... caught after video went viral
हल्द्वानी। पुलिस अब मुखबिरों से चेकिंग भी करवाने लगी है। मेडिकल चौकी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों के साथ रात में चेकिंग करते दिख रहा है। वह लाठी लेकर लोगों को रोक रहा और उनके वाहनों की चाबियां भी निकाल रहा है। मामला अफसरों तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर मुखबिर का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर बुधवार को जिले की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मेडिकल चौकी पुलिस मुखानी नहर कवरिंग रोड क्रियाशाला के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सादा कपड़े पहना एक युवक बाइक सवारों को रोक रहा था। डीएल व अन्य दस्तावेज नहीं होने पर चालान काटने की धमकी दे रहा था। साथ ही उनकी चाबी भी छीन ले रहा था। यह सब कुछ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हो रहा था। लोगों ने उसके वर्दी में नहीं होने का विरोध किया तो सड़क पर हंगामे की स्थिति हो गई। बाइक सवारों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया के पैर में चोट लगी है। इसलिए बुधवार को मुखबिर पुलिस के साथ क्रियाशाला रोड पर बाइक व स्कूटी सवारों को रोकने लगा। उन्होंने बताया कि कानून हाथ में लेने पर बरेली रोड निवासी नितिन गुप्ता का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed