फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police headquarters will keep an eye on every activity of the police station

Nainital News: थाने की हर गतिविधि पर नजर रखेगा पुलिस मुख्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Police headquarters will keep an eye on every activity of the police station
हल्द्वानी। थाने-चौकियाें की मॉनिटरिंग अब सीसीटीवी से होगी। शिकायत मिलने पर मुख्यालय सीधे इसे देखेगा। साथ ही इन सीसीटीवी में आवाज भी रिकार्ड होगी। इसका सर्वर मुख्यालय में होगा। जिले के कंट्रोल रूम में भी इसकी मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां एक तरफ पुलिस लोगों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ इससे पुलिसकर्मी भी बचे नहीं हैं। उनकी हर गतिविधि पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। जिले के हर थाने के मुख्य गेट से लेकर थाना प्रभारी के कार्यालय तक ऑडियो-वीडियो सेंसर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसकी मुख्य वजह है थाने में पहुंचने वाले फरियादियों से पुलिस किस तरह का व्यवहार कर रही है, उनकी सुनवाई हो रही है या नहीं। इसके अलावा चुनाव के चलते किस तरह की गतिविधियां थाने में चल रही हैं। बता दें कि इसकी मॉनिटरिंग केवल दो जगहों पर की जा रही है। पहली एसएसपी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और दूसरी देहरादून मुख्यालय में।
विज्ञापन



सीसीटीवी के जरिये देखा जाएगा कि थानों में पहुंचने वाले फरियादों की सुनवाई की क्या स्थिति है। चुनावी माहौल में कहीं कोई अराजक तत्व थाने में पहुंचकर कोई विवाद या हंगामा खड़ा करने का प्रयास तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article