फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police got the nude video deleted, yet the accused threatened to pour acid in haldwani

Haldwani News: पुलिस ने डिलीट कराए न्यूड वीडियो...फिर भी आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी; जानिये पूरा मामला

Thu, 26 Dec 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

एक महिला के दोस्त ने ऑनलाइन नोएडा में धोखे से न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस समझौता में वीडियो डिलीट होने के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Police got the nude video deleted, yet the accused threatened to pour acid in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर की एक महिला के दोस्त ने ऑनलाइन नोएडा में धोखे से न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस समझौता में वीडियो डिलीट होने के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला एक कंपनी में वर्क फ्राॅम होम करती है। उसकी सोशल मीडिया पर बिजनौर के एक व्यक्ति से बातचीत हुई। बताया कि बीते 14 अगस्त को वह कंपनी के काम से नोएडा गई थी। तब उस व्यक्ति से वह मिली। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसकी न्यूड वीडियो बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे पीटा।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से सभी फोन नंबर ले लिए। आरोपी ने महिला को न्यूड वीडियो उसके परिजनों को भेजने की धमकी दी। बात नहीं मानने पर वह महिला के संबंधियों और परिजनों को फोन और मैसेज करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने उसे नौ नवंबर को हल्द्वानी बुलाया और समझौता करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी वीडियो डिलीट करा दिए थे। आरोप है कि समझौते के बाद भी वह महिला को मारने और तेजाब डालने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed