फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police detained Hindu leader Vipin Pandey on charges of hurting religious sentiments.

Nainital News: धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को हिरासत में लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police detained Hindu leader Vipin Pandey on charges of hurting religious sentiments.
हल्द्वानी में पुलिस ने उजाला नगर में हुए बवाल के आरोप में पुलिस ने विपिन पांडे को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। उजाला नगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने पांच दिन पहलीे गोवंश का सिर मिलने के बाद लोगों को उकसाने तथा फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के मामले पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विपिन को कुसुमखेड़ा से हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली की एसआई आरती वाल्मिकी ने तहरीर देकर कहा कि उजालानगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के निकट हुए विवाद के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए क्षेत्र में शांति का माहौल कायम किया। इसके बाद भी मुखानी थाना क्षेत्र के कमलवागांजा के पूरनपुर नैनवाल निवासी विपिन चंद्र पांडे, यतिन पांडे और अतुल गुप्ता ने फेसबुक पर वाणी, वचन, कर्म और लेखनी से विवादित पोस्ट डालते हुए लोगों को भड़काने का कार्य किया। पुलिस ने कुसुमखेड़ा से विपिन चंद्र पांडे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपिन पांडे, यतीन पांडे और अतुल गुप्ता के खिलाफ धर्म जाति के बीच शत्रुता पैदा करना, किसी वर्ग की धार्मिक भावना आहत करना, धार्मिक भावना को जानबूझकर ठेस पहुंचाना और बिना वारंट पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
धार्मिक भावना को आहत करते हुए फेसबुक के जरिए लोगों को उकसाने के मामले में विपिन चंद्र पांडे को हिरासत में लिया गया है। इसके खिलाफ कई अन्य थानों में भी पूर्व में ऐसे ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। सभी मामलों में उससे पूछताछ की जा रही है। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
-----
उजाला नगर और अन्य क्षेत्रों की गश्त
बुधवार की रात सीओ सिटी नितिन लोहनी के नेतृत्व में फोर्स ने उजाला नगर, बनभूलपुरा आदि क्षेत्रों में गश्त की। उजाला नगर मामले में पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की थी। इनमें से चार लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।


सोशल मीडिया पर ज्यादा कमेंट वालों की तलाश

उजाला नगर की घटना के बाद सोशल मीडिया में चले संदेशों पर सबसे ज्यादा कमेंट करने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन एकाउंट को भी खंगाला जा रहा है जिसके जरिये यह प्रकरण बिना तथ्यों की छानबीन किए ही प्रसारित किया गया।



तो जानवरों ने ही पहुंचाया था गोवंश को नुकसान

गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके लेसरेटेड (जानवरों के पंजे या दांत से लगे घाव) होने का मामला सामने आया है। अब पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि गोवंश के नवजात को जानवरों ने ही नुकसान पहुंचाया था। पुलिस अब इस प्रकरण को गलत तथ्यों के साथ उछालने वालों की पहचान व गिरफ्तारी में जुटी है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed