फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police could not catch the murderers of electrician Lalta in haldwani

Haldwani: इलेक्ट्रीशियन के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, सिलिंडर गिरने से युवक के सिर के हो गए थे चिथड़

Sat, 26 Oct 2024 09:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

सिंधी चौराहा के पास सिलिंडर गिरने से किच्छा के इलेक्ट्रीशियन लालता प्रसाद की मौत के मामले के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी। बृहस्पतिवार को घटना के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Police could not catch the murderers of electrician Lalta in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के सिंधी चौराहा के पास सिलिंडर गिरने से किच्छा के इलेक्ट्रीशियन लालता प्रसाद की मौत के मामले के आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को भी पकड़ नहीं सकी। बृहस्पतिवार को घटना के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा होने पर पुलिस एफआईआर जरूरी बता रही थी, मगर अगले दिन भी ढिलाई बरती।

विज्ञापन

लालता प्रसाद अपने एक साथी के साथ स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस की दुकान का एसी ठीक करने आए थे। मरम्मत करने के बाद वह जा ही रहे थे तभी गली में उनके ऊपर गैस सिलिंडर गिर गया था। पुलिंग सिस्टम से दूसरी मंजिल पर गोदाम में ले जाया जा रहा सिलिंडर चेन टूटने से गिरा। इससे लालता प्रसाद के सिर के चिथड़े होकर सड़क पर फैल गए थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। हालांकि सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया और वहीं मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। दो परिवारों की जिम्मेदारी संभालने वाले लालता प्रसाद की मौत से बुरी तरह टूटे परिजनों ने जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। तब पुलिस ने लालता प्रसाद के एक रिश्तेदार को खींचकर ले जाते हुए कहा था कि चलकर पहले एफआईआर कराओ, तब गिरफ्तारी होगी। बाद में शाम को गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज भी कर लिया गया था। इसमें स्वीट हाउस के मालिक और कर्मचारियों को अभियुक्त बनाया गया, हालांकि नाम नहीं खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद शुक्रवार को भी पुलिस अभियुक्तों तक नहीं पहुंच सकी। वहीं स्वीट हाउस में पहले के दिनों की तरह कामकाज हुआ। पुलिस का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर बवाल के चलते व्यस्तता रही। साथ ही कहा कि विवेचना की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई होगी। बताया लालता प्रसाद की पत्नी मीनाक्षी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन सदमे के कारण वह आने की स्थिति में नहीं थीं।

परिजन नहीं कर पाए लालता के अंतिम दर्शन
शुक्रवार को लालता प्रसाद का किच्छा में अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन परिजन समेत कोई भी उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सका। क्योंकि लालता प्रसाद का सिर और चेहरे के चिथड़े हो गए थे। लोगों ने अंतिम संस्कार के दौरान भी सिर ढका रहने का ही प्रयास किया। तीनों बच्चे और पत्नी भी उनका चेहरा नहीं देख पाए।

वायरल वीडियो देखकर हर कोई स्तब्ध
जिस गली में हादसा हुआ, वहां एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के वीडियो को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। कैसे अचानक सिलिंडर लालता प्रसाद के सिर पर गिरा और चिथड़े होते ही वह गिर गए। यह वीडियो शुक्रवार को जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed