{"_id":"5fac588a8ebc3e91b641162e","slug":"police-came-into-action-on-the-direction-of-ssp-robbery-case-from-elderly-two-days-ago-haldwani-news-hld4038234100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, दो दिन पहले बुजुर्ग से लूट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, दो दिन पहले बुजुर्ग से लूट का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। हाईडिल गेट के पास दो दिन पहले एक बुजुर्ग से टेंपो चालक के साथी ने 800 रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के परिवार ने टेंपो चालक को भी पकड़कर काठगोदाम पुुलिस के सुपुर्द किया लेकिन पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। पीड़ित ने जब एसएसपी से मदद मांगी तब जाकर उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
हाईडिल गेट निवासी सुनील कुमार सती ने बताया कि उनके पिता 70 वर्षीय दामोदर सती जल संस्थान से सेवानिवृत्त हैं। नौ नवंबर को वह नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल से जांच कराने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने एक टैंपो बुक किया। घर के पास पहुंचकर वह टेंपो चालक को किराया देने लगे तभी टेंपो में सवार चालक के साथी ने उन पर झपट्टा मारकर 800 रुपये छीन लिए और भाग गया। इस मामले में सुनील ने घटना की लिखित जानकारी काठगोदाम चौकी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
दूसरे दिन सुनील ने उसी टैंपो को रोड पर देखने के बाद बुक कराया। पिता ने टेंपो चालक को पहचान लिया। सुनील ने चालक को पकड़ कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने टेंपो जब्त कर चालक को छोड़ दिया। चालक उनके घर पहुंचकर दामोदर सती पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस पर सुनील का परिवार एसएसपी पीआरओ प्रमोद पाठक से मिला साथ ही एसएसपी सुनील कुमार मीणा को व्हॉट्सएप के जरिये मामले से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। अभी तक पुुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।