{"_id":"580d142c4f1c1bce75bc2201","slug":"poetry-collection-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य संग्रह का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य संग्रह का विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
काव्य संग्रह का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कवयित्री पुष्पलता जोशी ‘पुष्पांजलि’ के काव्य संग्रह ‘पुष्प पल्लव’ का विमोचन समारोहपूर्वक हुआ। इसमें प्रकृति, पर्यावरण, मानव मूल्यों को अभिव्यक्ति दी गई। भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौजाजाली में रविवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. आरसी पंत ने काव्य संग्रह का विमोचन किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना के साथ हुई। मशहूर कवयित्री व साहित्य सृजन संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता जोशी ने कुछ गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
कहा - ‘कड़कती दिशाएं थर्राते झोंके, कहर ढा रही हैं ये सारी दिशाएं, आतंक का तूफां छंटे जग से फिर ये, प्रभु फिर से चमकें ये सारी दिशाएं’। वेदप्रकाश अंकुर, बीना जोशी, प्रमोद गोल्डी आदि कवियों ने भी रचना पाठ किया। समारोह का संचालन शांति जीना ने किया। समारोह में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक पीसी बाराकोटी, मुकुल पंत, जीएस बिष्ट, अरुणोदय संस्था के अध्यक्ष आनंद प्रसाद चौधरी, शिशु भारती विद्या मंदिर समिति के अध्यक्ष देवी दत्त गुणवंत, व्यवस्थापक अमरनाथ जोशी, कोषाध्यक्ष संजय खाती, उपाध्यक्ष गजेंद्र खाती, मोहन चंद्र जोशी, रामकृष्ण कोठारी, हेमंत पाठक आदि थे।
विज्ञापन