{"_id":"6866e718d0fa5d79280b6604","slug":"pocso-case-filed-against-accused-of-raping-a-teenager-in-a-hotel-haldwani-news-c-8-1-hld1044-592539-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होटल में किशोरी से दुष्कर्म आरोपी पर पॉक्सो का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होटल में किशोरी से दुष्कर्म आरोपी पर पॉक्सो का केस
विज्ञापन
हल्द्वानी। होटल में 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उसकी सोलह साल की बेटी की अमृतपुर निवासी नरेश चंद्र आर्या से जान पहचान थी। वह काफी समय से बेटी को बहला-फुसला रहा था। पांच दिन पहले उसने बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। मना करने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर बेटी उसके साथ होटल में गई, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। कहा कि तब से बेटी गुमसुम थी। कारण पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि नरेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।