फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plenty of promises, audience famine, general meeting

वादों की भरमार, श्रोताओं का अकाल, हो गई आमसभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Plenty of promises, audience famine, general meeting
हल्‍द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ की आम सभा के दौरान बोलते प्रत्याशी अमर उजाला
छात्र राजनीति की दशा और दिशा किस ओर जा रही है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। यह इसलिए क्योंकि न छात्र नेताओं के पास चुनाव लड़ने के मुद्दे हैं और न ही उन्हें गंभीरता से सुनने के लिए वोटर छात्रों में रुचि। शनिवार को कई कॉलेजों में हुई आम सभा में इसकी बानगी देखने को मिली। प्रत्याशी दे दनादन चुनावी वादे करते रहे मगर श्रोताओं की संख्या अंगुली की गिनती भी पार नहीं कर पाई। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में सिर्फ आठ श्रोता पहुंचे। कुमाऊं विश्वविद्यालय का डीएसबी परिसर सिर्फ अपवाद रहा। यहां प्रत्याशियों में जोश दिखा तो श्रोताओं में भी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

एमबी में लाइब्रेरी, पानी और शौचालय के मुद्दे उठे
हल्द्वानी। सुबह दस बजकर दस मिनट तक सिर्फ एक छात्र ही पहुंचा था। दस मिनट इंतजार करने के बाद आमसभा शुरू कर दी गई। उसके बाद पंडाल में सिर्फ आठ छात्र तो सामने मंच पर 42 प्राध्यापकों की फौज थी। ज्यादतर प्रत्याशियों का लाइब्रेरी, स्वच्छ पानी और साफ सुथरे शौचालय की व्यवस्था न होने की समस्याओं पर अधिक फोकस रहा।
विज्ञापन

एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी गोविंद सिंह दानू ने कहा कि उनके पोस्टर- फ्लेक्सी फाड़े जा रहे हैं लेकिन इससे घबराने वाले नहीं हैं। छात्र-छात्राओं का यह तय करना है कि वे छात्रनेता चुनना चाहते हैं या फिर ठेकेदार। एबीवीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश भट्ट ने कहा कि वह घोषणा करने पर नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखते हैं। भट्ट ने कहा वह छात्र-छात्राओं की ताकत बनना चाहता हैं, अब उन्हें ही तय करना है कि कैसा अध्यक्ष चुनना है। कोषाध्यक्ष प्रत्याशी रजनीश जोशी, अभिषेक डंगवाल, करन जायसवाल, दीपक मेवाड़ी ने भी अपनी बात प्रमुखता से रखी। संयुक्त सचिव नीमा गोस्वामी और सचिव कौशल जीना के न बोलने पर उपाध्यक्ष (छात्रा) प्रत्याशी निशा डांगी ने महाविद्यालय में स्वच्छ पेयजल और लाइब्रेरी से पर्याप्त किताबें न मिलने का मुद्दा जोर शोर से उठाया। उपाध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र तिवारी, नीरज बिष्ट ने भी वादों की झड़ी लगाई। संचालन चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार ने किया। प्राचार्य डा. बीना खंडूरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एपी सिंह, डा. एचएस भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
17 प्रत्याशियों की बात सुनने 10 छात्राएं
महिला कॉलेज
हल्द्वानी। यहां 18 में से 17 प्रत्याशी छात्राएं तो पहुंची मगर आमसभा में सुनने वाली प्राध्यापिकाओं के अलावा 10 छात्राएं ही मौजूद थीं। एबीवीपी से छात्रासंघ अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा सती ने चुनाव त्योहार जैसा है, इसके बाद भी सभी एक टीम के रूप में महाविद्यालय हित में काम करेंगे। एनएसयूआई प्रत्याशी ज्योति आर्या ने कहा कि नये विषय खुलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रत्याशी मीनल गढ़िया, सचिव प्रत्याशी दिया सुप्याल एवं गीता कार्की, संयुक्त सचिव प्रत्याशी वंदना कार्की एवं रचना धपोला, कोषाध्यक्ष दीक्षा बिष्ट एवं काव्या बोरा, सांस्कृतिक सचिव प्रत्याशी गायत्री जोशी, विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी मोनिका बिष्ट एवं कोमल गुप्ता, कला संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी गायत्री कोश्यारी एवं गुंजन कांडपाल, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी रिया रावत एवं रिया बिष्ट और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी नेहा बिष्ट ने भी महाविद्यालय की समस्याओं को उठाया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रेखा पांडे, डा. एके श्रीवास्तव ने किया। डा. एसडी तिवारी, डा. ललिता जोशी आदि मौजूद रहे।
5132 वोटर हैं डीएसबी में सुनने आए करीब 1200
नैनीताल। यहां वोटरों में उत्साह दिखा तो वक्ताओं ने जोश के साथ अपनी बात रखी। भारी बारिश के बावजूद सभा स्थल पर डटे रहे। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन कुमार ने आनलाइन पोर्टल खोलने और स्नातक के बाद कांउसिलिंग उपलब्ध कराने का वादा किया। एबीवीपी प्रत्याशी विशाल वर्मा ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अनियमितताएं दूर करने के प्रयास करेंगे। निर्दलीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे करन पवार ने पुस्तकालय और परिसर में डिस्पेंसरी खोलने का मुद्दा उठाते हुए निराकरण का दावा किया। उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी अमन सिंह राणा, यशवंत सिंह बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी उषा पांडे, पूजा रौतेला, सचिव प्रत्याशी गौरव चौहान, हिमांशु भट्ट, संयुक्त सचिव प्रत्याशी राकेश, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी धीरज कुमार, प्रदीप कुमार, फैजान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी करन कुमार, प्रांजली चंदोला, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि चेतना कत्यूरा, सांस्कृतिक सचिव प्रत्याशी करन सिंह बिष्ट और सोनालिका बैनी जैसवार ने अपने-अपने स्तर से समस्याओं को दूर करने के दावे किए। चुनाव अधिकारी प्रो. सावित्री कैड़ा ने बताया कि चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां दुरुस्त कर ली गई है। सोमवार को कैंपस के 9 पदों पर चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों के लिए कुल 5132 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वोटिंग के लिए परिसर में कुल 15 बूथ बनाए गए है।
कोषाध्यक्ष प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े
आम सभा शुरू से पहले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस बीच कोषाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करते हुए समर्थकों की आपस में तनातनी हो गई। वहीं, तल्लीताल थाना प्रभारी राहुल राठी ने अन्य पुलिस बल के साथ पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया।
पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर
रामनगर (नैनीताल)। प्रत्याशियों के दावों को लेकर सभा में आए छात्रों में किसी तरह का उत्साह नहीं दिखाई दिया। आम सभा में प्रत्याशियों ने कॉलेज में पेयजल व्यवस्था, छात्रावास में अव्यवस्थाओं को दूर करने समेत तमाम तरह के वादे किए। अध्यक्ष पर पद एनएसयूआई से अमित पाल सिंह रावत, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से स्वाप्निल कोहली, धीरज आर्य, उपाध्यक्ष पद पर सचिन मनराल व राहुल शाह, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमारी प्रीति, सचिव पद पर युक्ति नेगी, रोहित रावत, विशाल बंगारी, संयुक्त सचिव पद पर कल्याण सिंह, दीवाकर, कोषाध्यक्ष पद पर मोहित मेहरा, कमला सैनी, सांस्कृतिक सचिव के लिये चित्रेश त्रिपाठी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिये नीरज तिवारी, सूरज सिंह, विकास रावत, कला संकाय प्रतिनिधि राहुल भटनागर ने अपनी बात रखी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद, छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. धमेंद्र कुमार, डॉ. जीसी पंत आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी के छात्रों से प्राचार्य की नोकझोंक
एबीवीपी छात्र संगठन ने झंडे और बैनर लेकर कॉलेज परिसर में प्रचार करने के लिए घुस गए। यहां प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद की छात्र संगठनों से तीखी नोकझोंक हुई।
पतलोट
पतलोट। राजकीय महाविद्यालय पतलोट में अध्यक्ष पद के गिरीश बुंगियाल ने छात्र-छात्राओं के लिए डेढ़ माह के भीतर फर्नीचर की व्यवस्था करने, पुस्तकालय में किताबें बढ़ाने, कक्षों की व्यवस्था करने, एक कक्ष में टिनशेड बनवाने और महाविद्यालय के स्थायी भवन को एक वर्ष के भीतर बनवाने का वादा किया। अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह ने स्नातक के बाद छात्र-छात्राओं के लिए पतलोट महाविद्यालय में ही एक वर्ष के भीतर स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित करवाने, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए महाविद्यालय में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, महाविद्यालय का भवन बनवाने का वादा किया।

बेतालघाट
बेतालघाट (नैनीताल)। खेमचंद्र डोर्वी महाविद्यालय में हुई आमसभा में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी कविता जलाल और देवेंद्र सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष रेनू, सचिव दीपा, पूजा, संयुक्त सचिव कंचन, कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी रीता ने विकास कराने को लेकर तमाम वादे किए, जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है। इस मौके पर थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह, प्राचार्या डॉ.दिनेश शुक्ल, चुनाव अधिकारी तरुण कुमार, डॉ.भुवन मठपाल, डॉ.अधीर कुमार मौजूद रहे।
दोषापानी
यहां निर्विरोध चुनाव हुआ है। इसलिए शनिवार को थैंक्यू गैदरिंग हुई। 153 वोटरों में से 75 पहुंचे। यह जानकारी डॉ. आरएस भाकुनी ने दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed