{"_id":"691a3618e6efcc5f67048f20","slug":"pledge-to-preserve-education-literature-environment-and-folk-culture-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-120245-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण तथा लोक संस्कृति संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण तथा लोक संस्कृति संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
नैनीताल। अपनी धरोहर न्यास की ओर से राज्य अतिथि गृह में रविवार को धरोहर संवाद किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों समेत अन्य वक्ताओं ने शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण, संस्कृति संरक्षण पर विचार रखे। संस्था की ओर से धरोहर के संरक्षण के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया कि इस वर्ष भी गोल्जयू यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी।
राज्य अतिथि गृह में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ स्टेंडिंग काउंसिल चंद्रशेखर सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी शांति मेहरा रहीं। मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। सभी को निजी स्तर पर इसके संरक्षण के प्रयास करने चाहिए। शांति मेहरा ने हमारे लोक से जुड़े पिछौड़े के अनावश्यक प्रयोग की निंदा की। कहा कि हमारे तीज, त्योहार और अन्य अवसरों पर प्रयोग में लाए जाने वाले पिछौड़े का लोक नृत्य आदि में गलत प्रयोग किया जा रहा है, इसे बंद किया जाना चाहिए। अल्मोड़ा से आए सुरेश चंद्र ने अपनी टीम के साथ ढोल-दमाऊ का वादन किया। यहां दीपा पांडे, हेमंत बिष्ट, विजय भट्ट आदि रहे।