फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Please stop illegal mining: DM

नदियों से बंद कराएं अवैध खनन : डीएम

Fri, 05 Jun 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 05 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने खनन समिति की बैठक में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन निगम के अधिकारी नदियों के चोर रास्तों में खाई खुदवाएं।

विज्ञापन


खनन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री रावत ने कहा खनन बंद हो चुका है। अक्टूबर में खनन शुरू होगा। इससे पूर्व सभी खनन गेटों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं। जिससे अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकी जा सके। एडीएम, एआरटीओ, वननिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि में चेकिंग करें। नदी किनारे भी गश्त की जाए। एआरटीओ वाहनों के चेचिस नंबर, स्पीड गवर्नर व रेडियो फ्रिक्वेंसी, आईडेंटीफिकेशन डिवाइस एवं रिफलेक्टर होने पर ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करें। बैठक में तय हुआ कि खनन सत्र में परमिट वाले जिन वाहनों ने एक बार भी खनन चक्कर नहीं लगाया उनके खनन परमिट निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


वन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अक्टूबर में खनन सत्र में लेबर वेलफेयर के लिए अनिवार्य रूप से कार्य करें। उन्हें कंबल वितरण कराएं और मेडिकल कैंप लगाए। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए मुस्कान केन्द्र भी चलाएं। एसएसपी सैथिल अबुदई ने कहा कि खनन सत्र में शिकायत मिली थी कि जेसीबी और पोकलैंड से भी खनन हो रहा है, जो कि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। खनन समिति से अनुरोध किया कि जनपदों के सभी जेसीबी और पोकलैंड मालिकों की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, एसडीएम रामनगर एसएस जंगपांगी, अपर उप जिलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सीओ राजेंद्र सिह हंयाकी, सीओ रामनगर मिथिलेश कुमार, उपनिदेशक खान राजपाल लेघा, एआटीओ गुरुदेव सिंह, डीएलएम दिवाकर बिष्ट, एससी सोनी, जेपी भट्ट, एसडीओ बीएस साही, एनसी पंत उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed