फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players will practice under the guidance of trained coaches and sports trainers.

Nainital News: खिलाड़ी प्रशिक्षित कोच व खेल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में करेंगे अभ्यास

Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Players will practice under the guidance of trained coaches and sports trainers.

विज्ञापन
नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा है कि जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन खेल प्रशिक्षण, कोचिंग गतिविधियां की जाएंगी। खेल एवं जनहित में आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी एवं युवा वर्ग अपने अवकाश के दिनों में प्रशिक्षित कोच व खेल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में खेल एवं शारीरिक अभ्यास करेंगे।

डीएम ने कहा है कि जिला क्रीड़ा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि नैनीताल जिले के अंतर्गत कार्यरत समस्त खेल प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक एवं अन्य संबद्ध कार्मिक रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में खेल मैदान खुला रखने की व्यवस्था करें। इस दौरान यहां नियमित कोचिंग एवं प्रशिक्षण गतिविधियां की जाएं। प्रशिक्षकों का डयूटी रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पर्याप्त कोचिंग स्टाफ वहां उपस्थिति रहें। प्रशिक्षकों के साप्ताहिक अवकाश अन्य कार्य दिवसों में समायोजित किए जाए। इसकी मासिक रिपोर्ट भी नियमित रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed