फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players will be made aware about voting from the playground

Nainital News: खेल के मैदान से मतदान के लिए जागरूक करेंगे खिलाड़ी

Sun, 24 Mar 2024 04:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 24 Mar 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Players will be made aware about voting from the playground
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में खेल के मैदान से खिलाड़ी भी अब मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आएंगे। खेल विभाग नैनीताल जिले में 29 मार्च से 16 अप्रैल तक अलग-अलग खेलों का आयोजन कर वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बीते 20 मार्च को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने खेल निदेशक को पत्र भेजा था। इसमें 19 अप्रैल को मतदान से पहले तक हर जिले में हर विधानसभा में खेल गतिविधियों के साथ मतदाता जागरूकता के कार्य करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में जिला योजना के मद से धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं। जिला खेल विभाग ने खेल आयोजन की सूची बनाकर निदेशालय को भेज दी है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और अभिभावकों के लिए मनोरंजक दौड़ आयोजित होंगी।
विज्ञापन






ये होंगे आयोजन

29 मार्च-रन फॉर वोट(लकी ड्रॉ के माध्यम से 20 पुरस्कार मिलेंगे)-इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार
2 अप्रैल -बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच-डीएसए नैनीताल
5 अप्रैल- फुटबॉल प्रदर्शनी मैच- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार
8 अप्रैल- बॉक्सिंग मैच - रामनगर
12 अप्रैल- अभिभावकों के मनोरंजक खेल- टग ऑफ वॉर, कुर्सी दौड़ आदि- स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी
16 अप्रैल- खो-खो मैच- कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed