{"_id":"680fe8c9c423255e860668ed","slug":"players-showed-their-strength-in-athletic-meet-nainital-news-c-238-1-shld1023-114125-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
डीएसए मैदान में खिलाड़ियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. डीएस रावत व अन्य। संवाद
नैनीताल। डीएसबी परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे और डॉ. हरीश तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत रहे।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद विभिन्न खेल गतिविधियां हुई। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अमन बिष्ट और महिला वर्ग में निशा अव्वल रहीं। 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अमन बिष्ट, महिला वर्ग में भगवती साईं, 400 मीटर पुरुष वर्ग में लक्ष्य, महिला वर्ग में खुशी, 200 मीटर पुरुष वर्ग में अमित सुजल, महिला वर्ग में खुशी बिष्ट प्रथम रहीं। शॉटपुट में आशीष कबड़बाल, आयुष साजवान, मोहित राणा ने प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान पाया।
इन्होंने भी बाजी मारी
ऊंची कूद महिला वर्ग में चंद्रा बसेरा और पुरुष वर्ग में आदित्य प्रथम रहे। वहीं, रिले दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्य, आदित्य,आशीष, दीपक भट्ट और महिला वर्ग में भगवती, मांसी खाती, कोमल बिष्ट, रितिका जलाल ने पहला स्थान पाया। भाला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में राजेंद्र रौतेला, चक्का फेंक प्रतियोगिता के महिला वर्ग में चंद्रा, पुरुष में सुमित अव्वल रहे। रस्साकशी में डॉ. गगनहोती की टीम को डॉ. अशोक कुमार की टीम ने पराजित किया। कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाली गीतांजलि चंद, किरण, गरिमा शर्मा व दिव्या को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. हरीश सिंह बिष्ट, प्रो. चित्रा पांडे, डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्रो.संजय पंत, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।