{"_id":"590b6b054f1c1b6a3d4414c9","slug":"place-of-place-in-ramnagar-litter-pile","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर
अमर उजाला रामनगर
Updated Thu, 04 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर में पिछले एक माह में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जगह न मिलने की वजह से नगरपालिका भी अब हर तीसरे दिन कूड़ा एकत्र कर गड्ढा खोदकर दबा रही है। इससे नगर में बीमारी फैलने का खतरा और रोड में चलना दूभर हो गया है।
एक जनहित याचिका की सुनवाई में कोर्ट ने नगरपालिका के पूछड़ी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में यह कहकर रोक लगा दी कि शहर का कूड़ा पालिका कोसी में डाल रही है। इस कारण एक माह से अधिक समय से पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था न होने की वजह से से कूड़े का निस्तारण नहीं कर पा रही है। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर और दुर्गंध ने बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है।
नगरपालिका के ईओ मनोज दास ने बताया कि अभी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई स्थान देखे जा रहे हैं लेकिन कूड़ा एकत्र करने की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। शहर मेें रोजाना 25-30 टन कूड़ा एकत्र होता है जिसके लिए अब हर तीसरे दिन सांवल्दे में सरकारी जमीन मे गड्ढा खोद इसे दबाया जा रहा है। जल्द ही इस बावत वन विभाग से बातचीत कर जगह की व्यवस्था की जा रही है।