फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh-Tanakpur route

एनएच ने मंत्रालय को भेजा 50 करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 21 Jan 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 21 Jan 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Tanakpur route

एनएच को अप्रैल से पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग की जिम्मेदारी संभालनी है। इसे लेकर एनएच ने तैयारी तेज कर दी है। साथ ही मार्ग निर्माण कार्य के लिए पचास करोड़ का प्रस्ताव केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा है।

विज्ञापन


बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) को टनकपुर-पिथौरागढ़ निर्माण का जिम्मा दिया गया। करीब 154 किमी के निर्माण काम में लापरवाही और देरी को लेकर पिछले साल लोगों ने मोर्चा खोला दिया और दो अगस्त को महाबंद किया। बढ़ते आक्रोश के बाद तय हुआ कि इस मार्ग को बनाने की जिम्मेदारी बीआरओ से हटाकर एनएच को सौंप दी जाए। अब अप्रैल से सड़क बनाने की जिम्मेदारी एनएच को संभालनी है।
विज्ञापन


इसे लेकर एनएच ने तैयारी तेज कर दी है। एनएच अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण पूरा कर लिया है। इसके अलावा बीआरओ से हस्तांतरण के संबंध में वार्ता भी हो चुकी है। अब निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधीक्षण अभियंता एससी जोशी ने बताया कि पहले चरण में विभिन्न कार्यों के करीब पचास करोड़ से कार्य का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना है। कार्य में देरी न हो, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्ट हाउस भी देगा बीआरओ
बीआरओ ने सड़क निर्माण के दौरान अफसरों के अस्थायी तौर पर ठहरने के लिए कई जगह रेस्ट हाउस बनाए हैं, जहां से वह कार्य का निरीक्षण कर सकेंगे। एनएच अफसरों के मुताबिक इसमें से कुछ रेस्ट हाउस भी बीआरओ देने को तैयार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed