{"_id":"60452bbb8ebc3eda746bf234","slug":"picture-will-change-soon-for-drought-pool-haldwani-news-hld4174006100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सूखाताल की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सूखाताल की बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विधायक संजीव आर्य ने रविवार को सूखाताल झील के प्रस्तावित चित्र जारी किए हैं। कहा कि सूखाताल नैनीताल के पर्यटन का नए केंद्र के रूप में विकसित होगा। सूखाताल अब सूखा ताल नहीं रहेगा बल्कि यह नई सुविधा युक्त पर्यटनस्थल के रूप में विकसित होगा।
बता दें कि नैनीताल की प्रमुख नैनीझील को वैज्ञानिक शोधों के अनुसार सर्वाधिक 70 फीसदी प्राकृतिक भूजल उपलब्ध कराने के बावजूद सूखाताल वर्ष के अधिकतर माह में सूखी रहती थी, लेकिन इस योजना के धरातल में उतरने के बाद सूखाताल झील में फिर से पानी नजर आएगा। गत 27 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 27 करोड़ की सूखाताल पुनर्जीवन योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद विधायक आर्य ने झील के प्रस्तावित चित्र सोशल मीडिया में जारी कर दिए हैं।
विधायक आर्य ने कहा कि पाथ वे, एक्सलेटर, लिफ्ट, ओपन एयर थियेटर, हाट व क्राफ्ट सेंटर का निर्माण कर सूखाताल का कायाकल्प किया जाएगा।