फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Picnic spots will be developed from MNREGA like a park park, tourism will increase: Bhatt

उपवन पार्क की तरह मनरेगा से विकसित होंगे पिकनिक स्पॉट, बढ़ेगा पर्यटन : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Picnic spots will be developed from MNREGA like a park park, tourism will increase: Bhatt
नैनीताल। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने विकासखंड भीमताल की ओर से गेठिया में मनरेगा योजना से महिला चेतना उपवन पार्क निर्माण की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यों से जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर पिकनिक स्पॉट भी विकसित होंगे।
विज्ञापन

सांसद भट्ट ने शुक्रवार को विधायक सरिता आर्या के साथ गेठिया में मनरेगा योजना से बनाए गए महिला चेतन उपवन पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क की तर्ज पर मनरेगा से दूसरे अन्य पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले व स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। पीएम मोदी के प्रयासों से आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पांचवें पायदान पर है। सांसद ने कहा कि जब हमारी देश की महिला शक्ति एवं युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बनेगी तो वह दिन दूर नहीं की जब भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आ सकता है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

विधायक सरिता आर्या ने महिला चेतन उपवन पार्क के अन्य कार्यों के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान अमित कुमार आदि ने सांसद व विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम राहुल शाह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानी कोटलिया, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, गोपाल रावत, मारूति नंदन साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed