{"_id":"90f375807543e33879ce7a267c669943","slug":"pi-demotion-accused-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी के आरोपी प्रबंधक का डिमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी के आरोपी प्रबंधक का डिमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 11 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु आहार निर्माण में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित दो अधिकारियों को डेयरी फेडरेशन प्रबंध निदेशक ने दंडित करने के साथ बहाल कर दिया है। पशु आहार निर्माणशाला के प्रबंधक (गुण नियंत्रक) घनश्याम जोशी का डिमोशन कर उन्हें शिफ्ट केमिस्ट बना दिया तथा केमिस्ट को बहाल तो कर दिया, लेकिन स्थायी रूप से दो वेतनवृद्धि रोके जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन की ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पशु आहार निर्माण शाला है जहां पशुओं के लिए आहार तैयार किया जाता है। आहार निर्माणशाला में तैनात प्रबंधक (गुण नियंत्रक) घनश्याम जोशी और केमिस्ट विपिन चंद्र जोशी को कुछ माह निलंबित कर दिया गया था। इन दोनों कार्मिकों पर आरोप था कि इन्होंने मस्टड आयल केक आदि की गुणवत्ता की जांच करने में घोर लापरवाही बरती तथा निमभन गुणवत्ता वाली सामग्री को पास कर दिया।
विज्ञापन
फेडरेशन के प्रबंध निदेशक ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस मामले की जांच विभाग के अपर प्रबंध निदेशक डा. कमल सिंह को सौंपी थी। अपर प्रबंध निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों कार्मिकों को दंडित करने के साथ शुक्रवार को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रबंधक घनश्याम जोशी को तत्काल प्रभाव से प्रबंधक गुण नियंत्रक के पद से पदावनत करते हुए एक पद नीचे शिफ्ट केमिस्ट के पद पर बहाल किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि का कोई अन्य देय राशि नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि विपिन चंद्र जोशी की दो वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकने के साथ बहाल किया गया है।