{"_id":"5723b93c4f1c1b7014a91cd6","slug":"physical-efficiency-test-again-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एसआई भर्ती की अभ्यर्थियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एसआई भर्ती की अभ्यर्थियों ने दिया धरना
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवतियों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। महिला पुलिस उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कई महिला प्रतिभागियों ने शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में धरना दिया। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा को नए सिरे से कराने की मांग की। दो दिन तक यहां पुलिस लाइन में महिला पुलिस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हुई दौड़ में कई महिला अभ्यर्थी मैदान में पड़ी बजरी पर फिसलकर चोटिल हो गई थीं। जिसके चलते उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को कई महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पुन: करवाने की मांग को लेकर पुलिस लाइन में धरना दिया।
बाद में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में धरने पर बैठी युवतियों ने कहा उक्त परीक्षा के दौरान 200 मीटर की दौड़ दस 40 सेकेंड में पूरी करनी थी। शुरू में एक बैच में दस अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। जिस स्थान से दौड़ शुरू की गई वहां तो ट्रैक चौड़ा, लेकिन कुछ आगे जाकर ट्रैक की चौड़ाई कम थी जिसके चलते अभ्यर्थियों को दिक्कतें हुई और वह दौड़ते हुए गिर गईं। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा पुन: कराने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में किरन कौर, सुनीता भट्ट, हिमानी जोशी, भारती मेहरा, गणेशी रावत, नीता देवलिया, तनुज जोशी आदि शामिल थीं।