फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Physical efficiency test again sought

महिला एसआई भर्ती की अभ्यर्थियों ने दिया धरना

Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Physical efficiency test again sought
युवतियों का धरना - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। महिला पुलिस उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कई महिला प्रतिभागियों ने शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में धरना दिया। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा को नए सिरे से कराने की मांग की। दो दिन तक यहां पुलिस लाइन में महिला पुलिस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हुई दौड़ में कई महिला अभ्यर्थी मैदान में पड़ी बजरी पर फिसलकर चोटिल हो गई थीं। जिसके चलते उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को कई महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पुन: करवाने की मांग को लेकर पुलिस लाइन में धरना दिया।
विज्ञापन


बाद में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में धरने पर बैठी युवतियों ने कहा उक्त परीक्षा के दौरान 200 मीटर की दौड़ दस 40 सेकेंड में पूरी करनी थी। शुरू में एक बैच में दस अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। जिस स्थान से दौड़ शुरू की गई वहां तो ट्रैक चौड़ा, लेकिन कुछ आगे जाकर ट्रैक की चौड़ाई कम थी जिसके चलते अभ्यर्थियों को दिक्कतें हुई और वह दौड़ते हुए गिर गईं। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा पुन: कराने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में किरन कौर, सुनीता भट्ट, हिमानी जोशी, भारती मेहरा, गणेशी रावत, नीता देवलिया, तनुज जोशी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed