{"_id":"587691a04f1c1b922bba8cee","slug":"phone-inquiries","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के चयन के लिए फोन से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के चयन के लिए फोन से पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रशांत किशोर (पीके) की टीम रामनगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से सर्वे कर रही है। कोई चाय की दुकान में बैठ कर जनमत की टोह ले रहा है तो कोई घरों में जाकर पूछने के साथ ही मोबाइल फोन पर भी सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए यहां के वोटरों से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के बारे में रायशुमारी के साथ ही नोटबंदी से आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रानीखेत रोड निवासी अभिषेक शर्मा, ग्राम मालधन के ग्राम प्रधान भोपाल राम, सुरेंद्र कुमार, ग्राम टांडा के मो. सलीम, जस्सागांजा के पूर्व प्रधान कुबेर राम के पास बुधवार को मोबाइल फोन पर कॉल आई कि मैं लखनऊ से प्रिया श्रीवास्तव बोल रही हूं। आप किस जगह, कौन से जिले के किस विधानसभा क्षेत्र से बोल रहे हैं। लोगों ने अपना जवाब दिया तो उसने तपाक से तीन, चार सवाल पूछे कि आपकी विधानसभा से कांग्रेस के जीतने की संभावना है या नहीं।
विज्ञापन
भाजपा से कौन प्रत्याशी हो सकता है। एक सवाल और पूछना चाहूंगी कि आपके वहां से कांग्रेस के वो कौन से नेता हैं जो भाजपा को टक्कर दे सकते हैं। इसके साथ ही घरों, चाय, अन्य दुकानों के साथ रेहड़ी वाले से तक इन सवालों के अलावा नोटबंदी से कितनी परेशानियां आ रही हैं। इस विषय में पूछताछ की गई। जब सैकड़ों लोगों पर फोन, संपर्क इस टीम के द्वारा किया गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही संभावित उम्मीदवारों के होश भी फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर लोग संभावित प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को फोन पर संपर्क कर बताया कि यदि ऐसा कोई फोन आए या कोई अन्य पूछे तो आप मेरा नाम लेना। अब ऐसे में सर्वे ने जहां संभावित प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी, वहीं यदि सर्वे की रिपोर्ट सीधे कांग्रेस केंद्रीय मुख्यालय पर यदि पहुंची तो कहीं जमीनी नेता के भाग्य न खुल जाएं। अब किसके पक्ष में सर्वे हुआ ये तो प्रत्याशी घोषित होने पर ही पता लग पाएगा।